फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बोरी में मिली युवक की सिर कटी लाश, हाथ-पैर भी काटे, ‘मंजू’ टैटू से पहचान का प्रयास, जांच जारी

Wed, 14 May 2025 09:06 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी स्थित नंदन विहार के समीप एक नाले में मंगलवार शाम एक बंद बोरी में युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


प्रभारी सीएसपी बीएस गठोरिया के अनुसार, मंगलवार शाम स्थानीय लोगों को नाले से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब नाले के किनारे पड़ी बंद बोरी की जांच की तो उसमें एक युवक का शव मिला, जिसके हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर पूरी तरह गायब था।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम
विज्ञापन


'मंजू' लिखा मिला मृतक के हाथ पर
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन, शव के एक हाथ पर ‘मंजू’ नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे आधार बनाकर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर की गई है और पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की शिनाख्त कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें