जबलपुर जिले के भेड़ाघाट रोड पर सहजपुर के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार युवती और उसकी नानी को टक्कर मार दी। हाइवा की चपेट में आने से नानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।