फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ढाबे की दीवार में घुसी कार, हादसे में एक की मौत

Fri, 17 Jan 2025 08:59 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

डीएसपी बीएस गठोरिया ने बताया कि कटंगी रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी और फिर ढाबे की दीवार तोड़कर उसमें घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी रोड पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने जमकर कोहराम मचाया। गाड़ी चालक ने पहले बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी, उसके बाद सड़क किनारे बने ढाबे की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुसा दी। हादसे में बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी बीएस गठोरिया ने बताया कि माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी रोड पर गुरुवार शाम फॉर्च्यूनर गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जेड एन 0027 के चालक ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क किनारे बने ढाबे की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। ढाबे में अधिक लोग न होने के कारण किसी को चोट नहीं आई। हालांकि,  कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

गाड़ी की टक्कर से बाइक चालक महेन्द्र बहोरे (50)  निवासी ग्राम टिकारी पनागर उछलकर दूर जा गिरा। जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें