फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Accident: कटंगी बायपास पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता की मौत; बेटी अस्पताल में भर्ती

Tue, 30 Jun 2026 07:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के कटंगी बायपास पर अंधेरे में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से 52 वर्षीय राजेंद्र ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के कटंगी बायपास पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों की बाइक सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोसलपुर निवासी राजेंद्र ठाकुर (52) अपनी मोटरसाइकिल (एमपी-20-एफएफ...) से बेटी आकांक्षा के साथ घर लौट रहे थे। कटंगी बायपास स्थित पांडव बायपास के पास सड़क किनारे एक ट्रक अंधेरे में खड़ा था। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण राजेंद्र को ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।

पढ़ें:  सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ समय तक सड़क पर ही पड़े रहे। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेंद्र ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आकांक्षा का उपचार जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


माढ़ोताल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि हाईवे पर सड़क किनारे लापरवाही से खड़े वाहनों के कारण इस तरह के हादसे लगातार सामने आते रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें