फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: चोरी करने का विरोध करने पर किसान को उतारा मौत के घाट, गले में रस्सी फंसाकर ले लिए प्राण

Thu, 04 Sep 2025 10:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के परतला गांव में किसान रविशंकर पटेल (55) की खेत में हत्या कर दी गई। चोर सामान चुराने आया था, विरोध करने पर रस्सी से गला घोंट दिया। मोटर और बैटरी गायब मिलीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
चोरी करने का विरोध करने पर किसान की हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में लगे किसानी का सामान ले जाते हुए किसान ने अज्ञात चोर को देख लिया था। अज्ञात चोर ने किसान की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेला थाना अंतर्गत ग्राम परतला में गुरुवार की सुबह रविशंकर पटेल उम्र 55 साल का शव उसी के खेत में मिली था। वह खेती-किसानी का कार्य करता था और ज्यादातर समय अपने खेत पर ही रहता था। वह गत रात भी खेत की सुरक्षा के लिए गया हुआ था। मृतक के गले में रस्सी से निशान तथा शरीर में चोटें थीं।

ये भी पढ़ें- MYH का चूहाकांड: अब राहुल गांधी हुए हमलावर, बोले- यह हत्या है, सुरक्षा नहीं दे सकते तो सरकार चलाने का क्या हक?
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खेत में पहुंचे तो देखा कि पानी की मोटर, ट्रैक्टर की बैटरी सहित अन्य सामान गायब थे। संभवत: रात के समय चोरी की नियम से अज्ञात व्यक्ति खेत में घुस गया होगा। जिसे किसान ने चोरी करते हुए देख लिया था। चोरी करने का विरोध करने पर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है, परंतु अभी तक उसके संबंध में सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार चोरी करने पहुंचा अज्ञात आरोपी किसान का परिचय होगा। जिसने पहचान उजागर होने के डर से किसान की हत्या कर दी। सूचना पर एफएसएल टीम भी घटनास्थल में पहुँच गयी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें