फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नशे में धुत वार्ड बॉय ने मरीज को लगाया ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर, लोको पायलट की मौत

Wed, 02 Nov 2022 08:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में रेलवे अस्पताल की लापरवाही के चलते लोको पायलट की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पायलट को सांस की जरूरत थी, जिस एंबुलेंस से उनको लाया गया, उसका ऑक्सीजन सिलेंडर पूरी तरह खाली था।
विज्ञापन
लोको पायलट की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर रेलवे हॉस्पिटल में उस वक्त हंगामे के हालात बन गए, जब इलाज के लिए पहुंचे एक लोको पायलट की मौत हो गई। पायलट की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, लोको पायलट अतुल पटेल को एक्सीडेंट के बाद गंभीर हालत में नागपुर ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताकर घर जाने की अनुमति दे दी। घर पहुंचते ही अतुल की तबियत एक बार फिर बिगड़ने लगी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उन्हें रेलवे की एंबुलेंस से मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए लेकर पहुंचे। अतुल की सांस बार-बार उखड़ रही थी और उन्हें तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी। लेकिन जिस एंबुलेंस से अतुल को हॉस्पिटल लाया गया, उसका ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था।

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
शराब के नशे में था वार्ड बॉय...
अस्पताल पहुंचते ही अतुल को ऑक्सीजन सपोर्ट पर लेने का प्रयास किया गया तो जो वार्ड बॉय उसे लेने के लिए पहुंचा था, वो शराब के नशे में धुत था। अस्पताल का ऑक्सीजन सिलेंडर भी पूरी तरह खाली था। समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण अतुल ने हॉस्पिटल के गेट पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों के तमाम आरोपों को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तत्काल एक टीम जांच के लिए हॉस्पिटल भेजी, जिसने हॉस्पिटल प्रबंधन और परिजनों से बातकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, पूरे मामले में कमांडेंट अरुण त्रिपाठी का कहना है कि जो भी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। उनका ब्लड सैंपल लेकर चेक कराया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थे या नहीं। वहीं, ऑक्सीजन सिलेंडर को भी जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की एक कमेटी जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें