फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: वेदिका हत्याकांड मामला, तथ्य छिपाने के आरोप में डॉक्टर को छह महीने की सजा

Sun, 08 Sep 2024 01:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बहुचर्चित वेदिका ठाकुर हत्याकांड में तथ्य छिपाने वाले डॉक्टर को कोर्ट ने दोषी माना है। अदालत ने आरोपी डॉक्क्टर को छह महीने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिला सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी की अदालत ने बहुचर्चित वेदिका ठाकुर हत्याकांड से जुड़े प्रकरण में तथ्य छिपाने के आरोपी डॉक्टर को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी डॉक्टर को छह महीने की सजा और दो हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन


अदालत में अभियोजन पक्ष की तरफ से प्रभारी लोक अभियोजक अनिल तिवारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अमित खरे स्मार्ट सिटी अस्पताल बेदी नगर के संचालक हैं। उन्होंने संजीवनी नगर थाना अंतर्गत वेदिका ठाकुर हत्याकांड मामले की चिकित्सा रिपोर्ट पेश करने में लापरवाही की। यह जानते हुए कि गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया है, इसके बाद भी गोली चलाने के आरोपी पूर्व भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा को लाभ पहुंचाने की मंशा से इस तथ्य को विलोपित कर दिया। 

चिकित्सीय साक्ष्य का यह विलोपन अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपी ने यह जानते हुए कि वेदिका ठाकुर को गोली लगने से चोट आई है, पुलिस को सूचना देने के लिए वैध रूप से आबद्ध होने के बावजूद सूचना देने के आशय का लोप किया। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल वेदिका की मौत हो गई थी। न्यायालय ने प्रस्तुत किए गए गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी डॉक्टर को दोषी करार देते हुए उक्त सजा से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें