फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: ऑफिसर्स मेस में कर्नल ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी, पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह

Mon, 23 Jan 2023 04:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

कर्नल निशिथ खन्ना (उम्र 43 साल) मूलतः लखनऊ के निवासी थे। वर्तमान में वह एनएसटीसी के एनटीटीआर में सीई के पद पर पदस्थ थे। उनका सरकारी आवास अधिकारी एनक्लेव में था, जिसमें परिवार रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में ऑफिसर मेस में रूके कर्नल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्नल ने पांच पन्नों का सुसाइट नोट छोड़ा है, जिसमें सिर्फ सॉरी-सॉरी लिखा हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। प्रभारी सीएसपी प्रियंका शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार कर्नल निशिथ खन्ना (उम्र 43 साल) मूलतः लखनऊ के निवासी थे। वर्तमान में वह एनएसटीसी के एनटीटीआर में सीई के पद पर पदस्थ थे। उनका सरकारी आवास अधिकारी एनक्लेव में था, जिसमें परिवार रहता था। कर्नल बीते 25 अक्टूबर से सदर स्थित वन एसटीसी के ऑफिसर मेस में ठहरे हुए थे। कर्नल ने रविवार की रात लगभग 10:30 बजे मेस स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सीनियर अधिकारी ने संपर्क करने के लिए उन्हें लगा था। कई बार फोन करने पर भी कर्नल ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद सीनियर अधिकारी ने ऑफिसर मेस में रूके दूसरे अधिकारी से संपर्क किया। दूसरे अधिकारियों ने कर्नल के रूम में खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे में झूल रहे थे।
विज्ञापन


जिसके बाद मेस में रूके सैन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उन्हें उपचार के लिए मिल्ट्री हॉस्पिटल ले गये। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्नल के घर में पत्नी और 15 साल की बेटी तथा 12 साल का बेटा है। कर्नल के कमरे से पांच पेज का सुसाइट नोट मिला है, जिसमें सिर्फ सॉरी-सॉरी लिखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि परिवारिक विवाद के कारण उन्होंने आत्महत्या की है। इसी कारण से वह परिवार से अलग रहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें