फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: सिहोरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार और बाइक में भिड़ंत में दो बुजुर्गों की मौत

Fri, 02 Oct 2026 10:55 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के सिहोरा में नेशनल हाईवे-30 पर मोहास गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। करण सिंह लोधी की मौके पर, जबकि उमाशंकर लोधी की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के सिहोरा में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार दोपहर मोहास गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिहोरा पुलिस के अनुसार, ग्राम खुडावल निवासी करण सिंह लोधी (77) और उमाशंकर लोधी (55) बाइक से दिनारी खम्हरिया के लिसाड़ी गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मोहास के पास जबलपुर की ओर से आ रही कार (यूपी 16 डीजेड 1243) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- रसिक दुलारी मौत: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे करण सिंह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे उमाशंकर लोधी के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी एंबुलेंस से सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर प्रकरण दर्ज किया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें