फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, महाराष्ट्र के तीन लोगों की मौत, चार घायल

Sun, 16 Apr 2023 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इनकी कार रफ्तार में थी और पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के किरनापुर थाना अंतर्गत ग्राम नेवरगांव कला के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। 
विज्ञापन


किरनापुर थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के अनुसार ब्रह्मपुरी जिला चन्द्रपुर महाराष्ट्र निवासी विजय बडोले (65) अपनी पत्नी कुंदा (60), बहू ममता (36), बेटा गिरीश (40), बेटी मोनाली (35) ,पोता हर्षित (3) तथा नातिन विदिशा (3) के साथ अपनी कार से गोदिंया से बालाघाट की तरफ आ रहे थे। कार विजय चला रहे थे और नेवलगांव के समीप मोड पर वे कार से नियंत्रण खो बैठे।

तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। लोगों की मदद से कार का कांच तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में कार सवार गिरीश, उसकी बहन मोनाली तथा मां कुंदा की मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो बच्चों तथा ससुर व बहू को चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध मे पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें