फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: रेलवे स्टेशन पर उतरा विमान? एआई जनरेटेड वीडियो पर एयरपोर्ट अथॉरिटी का एक्शन, शिकायत दर्ज कराई

Fri, 16 Jan 2026 06:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विमान की आपात लैंडिंग का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हलचल मच गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे साफ तौर पर फर्जी बताते हुए पुलिस प्रशासन से इसे वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
फर्जी वीडियो पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लिया एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर जबलपुर रेलवे स्टेशन में यात्री विमान की आपातकालीन लैंडिंग का दावा करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेलवे ट्रैक पर इंजन के पास एक हवाई जहाज खड़ा दिखाई देता है और एक युवक यह कहते हुए दिख रहा है कि स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

विज्ञापन


हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एआई से जनरेटेड बताया है। जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आर.आर. पांडे ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुरक्षा संबंधी बैठक बुलाई। उनका कहना है कि ऐसी कोई घटना जबलपुर में नहीं हुई है और वायरल वीडियो पूरी तरह भ्रम फैलाने वाला है।

ये भी पढ़ें: Chhindwara News: बच्ची के लगातार रोने से परेशान मां ने रूमाल से दबाया गला, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने जेल भेजा
विज्ञापन


डायरेक्टर पांडे ने कहा कि इस प्रकार के फेक और एआई जनरेटेड वीडियो समाज में अनावश्यक घबराहट और गलतफहमी फैलाते हैं। वायरल क्लिप को पुलिस अधिकारियों के साथ साझा किया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि वीडियो किसने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया।
विज्ञापन


खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षा बैठक में डुमना चौकी प्रभारी शामिल थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने मौखिक रूप से जानकारी दी है लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस विधि अनुसार कार्रवाई शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि संभवतः लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए किसी ने एआई का उपयोग कर यह वीडियो तैयार किया और वायरल कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें