फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: धान खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

Fri, 16 Jan 2026 08:28 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

सिवनी जिले में धान भुगतान का चालान देने के बदले रिश्वत मांगने पर लोकायुक्त ने धान खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा। किसान से 1800 रुपये लेते समय कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

विज्ञापन
धान खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर आपरेटर चढे लोकायुक्त के हत्थे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान खरीदी प्रभारी तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। दोनों धान के भुगतान का चालान देने के लिए किसान से रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश चंद्रवंशी पिता कुंजीलाल चंद्रवंशी उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम भौमाटोला थाना कान्हीवाड़ा जिला सिवनी ने शिकायत में बताया था कि उसने सिवनी के समनापुर में अपनी धान तुलाई थी। जिसके भुगतान के लिये चालान देने के एवज में आरोपी हसीब अंसारी पिता यासीन अंसारी उम्र 57 वर्ष सेल्समैन (खरीदी प्रभारी) सेवा सहकारी समिति उड़ेपानी, हाल खरीदी प्रभारी समनापुर खरीदी केंद्र जिला सिवनी द्वारा 1800 रुपये की रिश्वत के रूप में मांग कर रहे है। जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गयी थी।

ये भी पढ़ें- 16 जनवरी को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचेगी 32वीं किश्त, सीएम करेंगे 1836 करोड़ रुपये का अंतरण
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रिश्वत की रकम लेकर गुरुवार की दोपहर को धान खरीदी केंद्र पहुंचा था। धान खरीदी प्रभारी ने रिश्वत की रकम मुकेश ठाकुर पिता चेतन सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष कम्प्यूटर आपरेटर (दैवेभो) को देने के लिए कहा था। कंप्यूटर ऑपरेटर ने पीड़ित से जैसे ही रिश्वत की रकम लेकर अपने पास रखी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक शशिकला मस्कुले, जितेन्द्र यादव एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें