फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मनमानी फीस वसूले चार स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा, अभी तक 32 विद्यालयों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Sat, 25 Jan 2025 10:22 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मनमानी फीस वसूले चार स्कूलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। अभी तक 32 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। साथ ही 265 करोड़ जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
फीस वसूली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर प्रशासन ने चार स्कूलों को मनमानी फीस वृद्धि करने पर 38.90 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। यह राशि 2017 से 2024 के बीच बिना अनुमति अतिरिक्त फीस के रूप में वसूली गई थी। साथ ही प्रत्येक स्कूल पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आदेश के अधिक वसूले थे। आदेश के अनुसार स्कूलों को उक्त राशि 30 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। अभी तक अतिरिक्त फीस वसूली करने वाले 32 स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए 265 करोड़ की वसूली आदेश जारी किये हैं।

विज्ञापन


जिला शिक्षा समिति के अनुसार, इन स्कूलों ने कुल 63,000 से अधिक छात्रों से फीस के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली थी, जिन स्कूलों पर कार्रवाई हुई, उनमें शामिल हैं। सेंट जोसेफ कान्वेन्ट गर्ल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने 21827 बच्चों से 10.90 करोड़ रुपये, गैब्रियल हायर सेकेंडरी स्कूल ने 27240 बच्चों से 17. 42 करोड़ रुपये, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने 9828 बच्चों से 6.97 करोड़ रुपये तथा रॉयन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल संजीवनी नगर ने 4114 बच्चों से 3.61 करोड़ रुपये।

जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि प्रशासन ने अब तक 32 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर 265 करोड़ रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, प्रत्येक स्कूल पर 2 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। एक दर्जन स्कूल प्रबंधन से जुड़े 84 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम के तहत की गई है। प्रशासन द्वारा अन्य स्कूलों की भी जांच जारी है, जिससे जल्द ही और दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें