फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh-Jabalpur Road Accident: पिता का इंतजार कर रही मासूम को कुचला, चालू ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर

Sun, 26 Feb 2023 02:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मृतका के पिता ने बताया कि झिन्ना तिराहा के पास सड़क किनारे खड़ी बड़ी बेटी गीतेश्वरी को दमोह की ओर से जबलपुर जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर मार्ग पर अभाना गांव के आगे झिन्ना तिराहा के पास सड़क किनारे चार साल की मासूम बच्ची अपने पिता का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को चालू अवस्था में छोड़कर भाग गया। नोहटा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


जबेरा थाना क्षेत्र के घाना गांव निवासी राघवेंद्र लोधी की चार साल की बेटी गीतेश्वरी की ट्रक से कुचलने पर मौत हो गई। राघवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी राधाबाई बड़ी बेटी गीतेश्वरी और छोटी बेटी प्रिया के साथ मायके दसोंदा गई थी। उनको लेने के लिए वह दसोंदा गया था। वहां से वह तीनों को बाइक से लेकर सुबह अपने गांव लौट रहा था।

उसने बताया कि उसी दौरान रास्ते में बाइक पंचर हो गई। इसके बाद उसने झिन्ना तिराहा के पास पत्नी और दोनों बच्चियों को सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया। फिर वह बाइक लेकर पंचर ठीक कराने अभाना आ गया। उसने बताया कि इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी बड़ी बेटी गीतेश्वरी को दमोह की ओर से जबलपुर जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। कमर के ऊपर से पहिया निकलने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें