फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: समाधि रोड पर दौड़ती मारुति वैन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 31 Dec 2025 09:17 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बरेला थाना क्षेत्र के समाधि रोड पर टीएफआरआई के पास चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलते ही चालक ने वाहन रोका और करीब एक दर्जन यात्रियों ने उतरकर जान बचाई। आग से वैन पूरी तरह जल गई, कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
दौड़ती वैन में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेला थाने की गौर पुलिस चौकी क्षेत्रातंर्गत समाधि रोड स्थित टीएफआरआई के समीप मंगलवार दोपहर दौडती मारुति वैन में अचानक आग भड़क गई। कुछ ही पल में मारूति वैन आग का गोला बन गई। वैन में आग लगते हुए उसके सवार व्यक्तियों ने तत्काल नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार समाधि रोड से गुजर रही मारूति वैन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। यात्रियों ने धुआं देखकर शोर मचाया, जिसके बाद चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। देखते ही देखते आग ने वैन के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। वैन में सवार लगभग एक दर्जन व्यक्ति ने सतर्कता दिखाते हुए तेजी से बाहर निकल आए। समय रहते गाड़ी से उतर जाने के कारण घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कमल और मखाने की माला से सजे महाकाल, साल की अंतिम भस्म आरती में भक्तों ने किए बाबा के दर्शन
विज्ञापन


घटना के संबंध में तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल में पहुंचकर आग पर काबू प्राप्त किया। फायर ब्रिगेड आग पर काबू प्राप्त करती उसे पहले बैन बुरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। वैन चालक और यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के कारण समाधि रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला और स्थिति सामान्य कराई। आग बुझने और वाहन हटाए जाने के बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें