फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: फ्लाई ओवर निर्माण कार्य में हादसा; मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Sat, 07 Oct 2023 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मदन महल-दमोह नाका चौक की बीच फ्लाई ओवर का कार्य का ठेका एनसीसी कंपनी को मिला है। फ्लाई ओवर के नीचे मजदूर खुदे गड्डे में काम कर रहे थे तभी ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद मजदूरों को निकालते लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन महल-दमोह नाका फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान चार मजदूर मलबे में दब गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। घायल तीन मजदूरों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन


मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे के अनुसार मदन महल-दमोह नाका चौक की बीच फ्लाई ओवर का कार्य का ठेका एनसीसी कंपनी को मिला है। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मदन महल थाने से कुछ दूरी पर फ्लाई ओवर के नीचे मजदूर खुदे गड्डे में काम कर रहे थे। इस दौरान मलवा गिरने के कारण चार मजदूर दब गए। उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया, जिसमें से एक मजूदर की मौत हो गई।
 
पुलिस ने सूचना मिलने पर घायल तीनों मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूर किसी अन्य जिले का रहने वाला है और उसका नाम स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें