फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 137 नवनियुक्त सिविल जजों ने ली पद की शपथ, चीफ जस्टिस मलिमथ बोले- न्यायाधीश का पद नौकरी नहीं सेवा है

Wed, 20 Sep 2023 09:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

2023 बैच के 137 सिविल न्यायाधीशों का शपथ समारोह बुधवार को हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। चीफ जस्टिस मलिमथ ने न्यायिक सेवा में प्रवेश करने वाले सभी सिविल जज को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनियुक्त 2023 बैच के 137 सिविल न्यायाधीशों का शपथ समारोह बुधवार को हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ ने नवनियुक्त सिविल जजों को पद व भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर चीफ जस्टिस मलिमथ ने न्यायिक सेवा में प्रवेश करने वाले सभी सिविल जज को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश एक पद नहीं सेवा है। इस भावना को आत्मसार करना चाहिए। आप अपनी शक्तियों का प्रयोग के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए पद पर हैं। विनम्रता के साथ अपने आदेश से वादियों की सेवा करें। एक न्यायाधीश का आचरण अदालत के अंदर और बाहर भी मायने रखता है। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे एक अच्चे न्यायाधीश के साथ अच्छे इंसान के रूप में पहचान बनाएं। इस अवसर पर हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें