फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाई की जूते की लेस से गला दबाकर हत्या 

Sat, 01 Jan 2022 04:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में कुछ दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाई को तीन युवकों ने पहले शराब पिलाई। फिर पीटा और जूते की लेस से गला दबाकर मार डाला।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने उसके भाई की हत्या कर दी। युवक घर से चंडी मेला देखने निकला था। दो दिन बाद उसकी लाश खेत में मिली थी। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


सीएसपी सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मझौली थानान्तर्गत ग्राम बुडैली निवासी 19 वर्षीय युवक अनिल बर्मन 27 दिसम्बर को घर से चंडी मेला देखने निकला था। युवक के वापस नहीं आने पर अगले दिन परिजनों ने गुमशुदागी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। युवक का शव दो दिन बाद ढिरहा स्थित मिलन के खेत में मिला था। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे तथा जूते की लेस से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण जांच की गई। 

चंडी मेला में आरोपियों के साथ दिखा था मृतक
जांच में पता चला कि युवक को अंतिम बार चंडी मेला में लवकुश बर्मन तथा दोजी लाल बर्मन निवासी ग्राम बुडैली तथा माखन बर्मन निवासी ग्राम चरगवां के साथ दिखा था। युवकों से सख्ती से पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि लवकुश बर्मन मृतक की बहन से प्यार करता था। पांच महीने पहले किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर भी लवकुश और अनिल के बीच विवाद हुआ था। सामाजिक पंचायत ने मामले को सुलझाया था। चंडी मेला में अनिल को तीनों आरोपी मिले। उन्होंने खेत में जाकर शराब पी। इस दौरान अनिल की बहन के नाम पर विवाद हो गया। तीनों ने अनिल की पिटाई की। फिर जूते की लेस से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने धारा 302, 201 तथा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों को गिरफतार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें