फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: बरगी विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी की

Thu, 11 Nov 2021 06:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में बरगी विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभु यादव ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विभु यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभु यादव ने घर में खुद को कनपटी में गोली मार ली। इलाज के लिए उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीएपी गोरखपुर आलोक शर्मा ने बताया कि हाथीताल गोरखपुर निवासी विधायक संजय यादव के बेटे समन उर्फ विभु यादव उम्र 17 वर्ष ने घर के बाथरूम में आज 4 बजे के लगभग खुद को गोली मार ली। नाबालिग ने खुद को कनपटी में गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे लेकर तत्काल भंडारी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित केसवानी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या के लिए जिस हथियार का उपयोग किया, वह अभी रिकवर नहीं हुआ है। पुलिस हथियार तलाश रही है। बरामदगी के बाद ही हथियार के लायसेंसी व गैर-लायसेंसी होने के संबंध में अधिकृत तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया, यह भी स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता अस्पताल पहुंच गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें