फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर ATM कैश लूट कांड: दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV फुटेज से नहीं हो पा रही आरोपियों की शिनाख्त

Sun, 13 Feb 2022 08:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में ATM मशीन में कैश जमा करते समय हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, CCTV फुटेज में आरोपियों का चेहरा क्लीयर न होने की वजह से पुलिस के लिए ये केस टेढ़ी कील बन गया है।
विज्ञापन
जबलपुर में हुई लूट का CCTV फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में 11 फरवरी को एटीएम मशीन में कैश जमा करते समय हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है, हालांकि पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को जबलपुर के बिलहरी में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में स्थित एटीएम में एसआईएस कंपनी के कर्मचारी और बैंक कैशियर मशीन में रूपये डाल रहे थे इसी दौरान जब कैशियर राज बहादुर सिंह और श्रेयांश ताम्रकार कैश की पेटी लेकर एटीएम के अंदर जा रहे थे। तभी एटीएम के अंदर पहले से मौजूद नाकाब पोश आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी और कैश पेटी लूट कर फरार हो गए। 

परिसर के बाहर खड़ी कैश वैन में मौजूद गोली की आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड राज बहादुर पटेल  हरकत में आता, इसके पहले ही बाहर मोटरसाइकिल में सवार एक अन्य युवक ने उसे गोली मार दी। एटीएम से बाहर आए युवक ने भी उस पर फायर कर दिया। दोनों आरोपी युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर फरार हो गये थे। सिक्योरिटी गार्ड राज बहादुर पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। वहीं दो कर्मचारी भी घायल हुए थे। 
विज्ञापन



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने बताया कि रविवार को पुलिस अधीक्षक ने बैठक लेकर जांच में जुटी टीम को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जांच में जुटी टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुराने अपराधियों, सिक्योरिटी एजेन्सी के कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ जारी है। क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी है, लेकिन आरोपियों का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। आरोपियों की बाइक का नम्बर भी साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है। पुलिस सुरागों की कड़ियों को जोड़ रही है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें