फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: जहर खाकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला, पति, सास और भाभी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

Wed, 30 Mar 2022 12:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक महिला ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन कर एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जहर खाकर थाने पहुंची महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में घरेलु हिंसा से परेशान एक महिला मंगलवार को जहर का सेवन कर एसपी कार्यालय में पहुंची और ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। डीएसपी अपूर्वा किल्लेदार ने बताया कि अमर पटेल की पत्नी संगीता पटेल ने अपने पति, सास और भाभी पर प्रताड़ना के आरोप लगाएं हैं। महिला ने घर वालों की प्रताड़ना से तंग आकर चूहे मार दवा का सेवन किया था, जिसके चलते उसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच  विवाह संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल पुलिस महिला की शिकायत पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें