जबलपुर में एक महिला ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन कर एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जबलपुर में घरेलु हिंसा से परेशान एक महिला मंगलवार को जहर का सेवन कर एसपी कार्यालय में पहुंची और ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। डीएसपी अपूर्वा किल्लेदार ने बताया कि अमर पटेल की पत्नी संगीता पटेल ने अपने पति, सास और भाभी पर प्रताड़ना के आरोप लगाएं हैं। महिला ने घर वालों की प्रताड़ना से तंग आकर चूहे मार दवा का सेवन किया था, जिसके चलते उसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच विवाह संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल पुलिस महिला की शिकायत पर जांच में जुटी है।