फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: जर्मनी से आया युवक निकला कोरोना पॉजीटिव, विवाह समारोह में हुआ था शामिल

Mon, 06 Dec 2021 06:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जर्मन युवक को मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में आइसोलेशन में रखा गया है। युवक अपनी महिला मित्र के साथ फ्लाइट से जबलपुर आया था। महिला मित्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी से आए युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रविवार शाम को एक विवाह समारोह में शामिल हुआ था। रविवार सुबह ही वह अपनी महिला मित्र के साथ दिल्ली की फ्लाइट से जबलपुर आया था। महिला मित्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जर्मनी से आए पी फिलिप्स, उम्र-28 वर्ष और उसकी 25 वर्षीय महिला मित्र रविवार सुबह जबलपुर आए थे। दोनों का एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट कराया गया, जो निगेटिव आया था। इसके बाद दोनों की RTPCR जांच भी की गई। इसमें फिलिप्स तो पॉजिटिव आया, लेकिन उसकी महिला मित्र निगेटिव निकली है। फिलिप्स को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है। फिलिप्स की ट्रेवल हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। उसके बाद जो-जो लोग संपर्क में आए होंगे, उनके टेस्ट होंगे। अब तक 50 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि जर्मन युवक कहीं ओमिक्रॉन से ग्रसित तो नहीं है। सैम्पल को जीनोम टेस्ट के लिए भेजा गया है। 

कमिश्नर के संपर्क में आए 100 लोगों के सैम्पल लिए
तीन दिन पहले जबलपुर के संभागायुक्त चंद्रशेखर बोरकर भी कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनके संपर्क में आए करीब 100 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। 35 सैम्पल तो सोमवार को ही लिए गए। इनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है।  
विज्ञापन




रूसी व्यक्ति भी निकला निगेटिव
रविवार को ही रूस का एक व्यक्ति बिना कोरोना जांच कराए होटल पहुंच गया था। इसे लेकर हडकम्प की स्थिति बन गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल पहुंचकर सैम्पल लिया था और बहुत ना-नुकूर के बाद रूसी व्यक्ति सैम्पल देने को तैयार हुआ था। रूसी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें