मकर संक्रांति के अवसर पर देशभर में पतंगबाजी की जा रही है। लोग अलग-अलग अंदाज में पतंगबाजी कर मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं। इस मौके पर शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर ने एक नए अंदाज में पतंगबाजी की, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
पुलिस लाइन ग्राउंड में शहडोल जोन के एडीजीपी एवं जिले के अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। इस दौरान एडीजीपी डीसी सागर ने मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी की। ग्राउंड में पतंगबाजी करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस दौरान संभाग आयुक्त राजीव शर्मा सीईओ जिला पंचायत सहित कई अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
'हर हर शंभू' गाने की धुन पर उड़ाई पतंग
देशभक्ति जन सेवा के लिए अपने अलग अंदाज में काम करने वाले एडीजीपी डीसी सागर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रविवार की सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एडीजीपी जिले के अधिकारियों के साथ पहुंचे थे, इस दौरान वह हर हर शंभू गाने की धुन पर पतंगबाजी करते हुए दिखे, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी शहडोल जोन के एडीजीपी की खुले मंच से तारीफ की थी।