फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस का सॉफ्टवेयर करेगा उज्जैन कुंभ मेले का प्रबंधन

Thu, 15 Jan 2015 01:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कहा कि उनकी कंपनी देश के भीतर सेवा और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में नवोन्मेष यानी इनोवेशन पर 1500 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन


सिक्का ने कहा है कि उनकी कंपनी वर्ष 2016 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के प्रबंधन के लिए सॉफ्टवेयर भी विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी के साथ स्मार्ट सिटी और स्मार्ट आधारभूत संरचना के साथ नवोन्मेष के मुद्दे पर भी बात हुई।

सिक्का ने कहा कि कंपनी के पास तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का नवोन्मेष कोष है। इसमें से आधा यानी 1500 करोड़ रुपये की राशि केवल भारत में नवोन्मेष पर खर्च की जाएगी। हम इसे ‘इनोवेट इन इंडिया’ नाम देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मैसूर कैंपस बनेगा पहला मॉडल स्मार्ट शहर

इंफोसिस के पहले गैर संस्थापक सीईओ सिक्का ने पीएम के स्मार्ट और डिजिटल रूप से सशक्त भारत बनाने के सपने को साकार करने के बारे में भी उनके साथ चर्चा की। सिक्का ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस साल अप्रैल में कंपनी के मैसूर सेंटर को देश के पहले स्मार्ट शहर के रूप में समर्पित करने को तैयार हो गए हैं।

स्मार्ट सिटी के मसले पर उन्होंने कहा कि कंपनी के परिसर दुनिया की सबसे शानदार जगहों में शामिल हैं। ये हरित और ऊर्जा सक्षम हैं और स्मार्ट यूनिट की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का मैसूर परिसर एक छोटा स्मार्ट शहर है। उसमें हर समय 30 हजार लोग रहते और काम करते हैं।

हम मैसूर कैंपस को पहला मॉडल स्मार्ट शहर बनाने जा रहे हैं। पीएम ने इस कैंपस को राष्ट्र को समर्पित करने के हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। यह कैंपस 350 एकड़ में फैला है और यहां कंपनी का विश्वविद्यालय है। परिसर में दो लाख से अधिक पेड़ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें