फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, फांसी का लाइव वीडियो भी बनाया

Tue, 05 Sep 2023 04:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

युवक प्रेमिका को घुमाने ले गया था जिस पर प्रेमिका की मां ने युवक को डांटा था। इसके बाद प्रेमिका से भी उसकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से विवाद के बा एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला इंदौर के चंदन नगर इलाके का है। युवक प्रेमिका को घुमाने ले गया था जिस पर प्रेमिका की मां ने युवक को डांटा था। इसके बाद प्रेमिका से भी उसकी कहासुनी हो गई थी। रात में प्रेमिका से विवाद के बाद उसने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


चंदन नगर के एएसआई जेरूद्दीन शेख ने बताया कि विजय (22) हटे सिंह बानिया निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक विजय ने प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद जान दी। मंगलवार सुबह परिजन ने उसे फंदे पर लटके देखा था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। विजय इंदौर में एक दुकान पर काम करता था। 

प्रेमिका की मां ने डांट दिया था
पुलिस ने बताया जानकारी के मुताबिक विजय अपने घर से पास में रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। दोनों शादी करने वाले थे और कुछ दिन पहले परिवार में शादी को लेकर बात हुई थी। परिवार ने दो साल बाद शादी की बात कही थी। सोमवार को विजय युवती को अपने साथ घुमाने ले गया था। शाम को युवती की मां को यह बात पता चली। युवती की मां इस बात पर नाराज हो गई और उन्होंने युवक को डांट दिया। बाद में इस बात पर युवक और युवती के बीच भी विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रेमिका ने रात में युवक के मोबाइल पर फोन किया और दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद विजय ने डिप्रेशन में अल सुबह यह कदम उठा लिया। उसने सुसाइड को लेकर एक वीडियो भी बनाया। फिलहाल पुलिस ने विजय का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें