फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: होटल में महिला ने कर लिया सुसाइड, दो माह पहले हुई थी शादी

Sat, 06 May 2023 04:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुबह देर तक महिला ने होटल का दरवाजा नहीं खोला तो कर्मचारियों का शंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के भीतर पाउडर फैला हुआ था और फर्श पर ईशा की लाश पड़ी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसुडि़या क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की दो माह पहले शादी हुई थी। परिजनों ने महिला की पहचान के एक कोचिंग टीचर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया हैै।

पुलिस के अनुसार इमली बाजार में रहने वाली ईशा पति संभव जैन की दो दिन पहले सदरबाजार थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। उनसे क्षेत्र के एक होटल मेें कमरा नंबर 307 बुक किया था। सुबह देर तक महिला ने होटल का दरवाजा नहीं खोला तो कर्मचारियों का शंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के भीतर पाउडर फैला हुअा था और फर्श पर ईशा की लाश पड़ी थी। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


महिला के मोबाइल की काॅल लिस्ट के नंबर लगाकर पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन होटल पहुंचे। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि ईशा से होटल मेें कौन कौन मिलने आया था।

टूट चुकी थी सगाई

परिजनों का कहना है कि एक टीचर ईशा को ब्लैकमेल करता था। ईशा उस टीचर के संपर्क में थी। उस टीचर के कारण पहले ईशा की सगाई टूट चुकी थी। परिजनों केे दबाव में ईशा ने शादी कर ली, लेकिन परिवार मेें विवाद होने लगे थे। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस टीचर को बुलाकर भी पूछताछ करेगी। महिला के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें