फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पति ने कराई चोरी की रिपोर्ट तो पुलिस ने पत्नी को थाने में पीटा, सदमे में चाचा की मौत

Thu, 06 Jul 2023 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पिपलियाहाना क्षेत्र मेें 21 लाख रुपये की चोरी का अारोप रचना अौर उसके भाई पर रचना के पति ने ही लगाया था और तिलक नगर थाने में केस दर्ज कराया था। महिला अपने मायके धार में रहती है। एक माह से कई बार रचना को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन
रचना के साथ थाने में मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की शिकायत पर 21 लाख रुपये की चोरी की शिकायत पर एक महिला को पूछताछ के नाम पर तिलक नगर थाने में प्रताड़ित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। महिला के परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान महिला से मारपीट करने के कारण उसके चाचा को सदमा लगा और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। धार निवासी महिला रचना शर्मा के शरीर पर पूछताछ के दौरान पिटाई से चोट आ गई थी, जबकि उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी नहीं किया था। 

विज्ञापन


पति ने लगाया है 21 लाख की चोरी का आरोप
पिपलियाहाना क्षेत्र में निवासी रचना के पति सुनील शर्मा ने पत्नी और उसके भाई पर 21 लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया था और तिलक नगर थाने में केस दर्ज कराया था। महिला अपने मायके धार में रहती है। एक माह से कई बार रचना को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा था। 

पति से चल रहा है विवाद
परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद होने के बावजूद पुलिसकर्मी उससे पूछताछ के दौरान मारपीट करते थे। रचना की पुलिस ने डंडों से भी पिटाई की थी। इससे रचना को घाव हो गया था। उसके कंधे पर भी चोट आई थी। महिला और उसके परिजनों ने शारीरिक प्रताड़ना देने की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। रचना का अपने पति सुनील शर्मा से विवाद चल रहा है। सुनील की बहन उज्जैन ईओडब्लू में पदस्थ है। बताते हैं कि उसने ही तिलक नगर थाने के पुलिसकर्मियों पर पूछताछ के लिए दबाव बनाया था। 
विज्ञापन


चोरी का झूठा आरोप लगाया : रचना शर्मा
रचना का कहना है कि उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया है। पूछताछ के नाम पर शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इससे कंधे की हड्डी टूट गई। इस प्रताड़ना से मेरे परिजन भी दुखी थे और सदमे से मेरे चाचा की मौत हो गई।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें