फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दिग्विजय सिंह गुट का पलड़ा भारी, सुरजीत सिंह चड्ढा बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष

Thu, 06 Jul 2023 07:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुरजीत सिंह चड्ढा कांग्रेस दो बार पार्षद का चुनाव जीत चुके है। पिछली बार कांग्रेस ने चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से सुरतीज को विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए थे।

विज्ञापन
सुरजीत सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में इंंदौर मेें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की घोषणा आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कर दी। अध्यक्ष पद सुरजीत सिंह चड्ढा की नियुकि्त की गई है। छह माह से शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली था और कई नेता शहर अध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली-भोपाल के चक्कर लगा चुके थे। सुरजीत सिंह की गिनती दिग्विजय गुट में होती है और प्रदेश कांग्रेस ने भी सिंह की पसंद को ही महत्व दिया है।

गोलू, अश्विन थे नगर अध्यक्ष दौड़ में

शहर अध्यक्ष पद के लिए गोलू अग्निहोत्री दौड़ में थे। 23 जनवरी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागड़ी को बनाया गया था, लेकिन उनका कई कांग्रेस नेताअेां ने विरोध किया था। तब गोलू शुक्ला कुछ नेता व पदाधिकारियों को अपने साथ भोपाल ले गए थे और कमलनाथ के सामने खुद को नगर अध्यक्ष बनाए जाने की बात की थी, हालांकि नाथ ने बागड़ी की नियुक्ति होल्ड पर रख दी।

 छह माह से इंदौर में कोई शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नहीं था। गोलू के अलावा पूर्व विधायक अश्विन जोशी का नाम भी नगर अध्यक्ष के लिए चर्चा मेें था। केके यादव, राजेश चौकसे भी इस कुर्सी के दावेदार थे।

 

सुरजीत के पिता भी थे शहर कांग्रेस अध्यक्ष

सुरजीत सिंह चड्ढा कांग्रेस दो बार पार्षद का चुनाव जीत चुके है। पिछली बार कांग्रेस ने चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से सुरतीज को विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए थे। सुरजीत के पिता उजागर सिंह भी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रह चुके हैै। सुरजीत सिंह दिग्विजय सिंह के समर्थक है और उन्हें अध्यक्ष बनाने में सिंह की भूमिका भी महत्पूर्ण मानी जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें