फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बादल छाने से बढ़ गया तापमान, ठंडी हवाएं हो गईं बेअसर

Tue, 27 Feb 2024 09:33 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बदल रहे मौसम के मिजाज, दिन में गर्मी तो रात में हो रही ठंडक, बादलों ने भी जमाया डेरा। 
 
विज्ञापन
Weather Forecast 27 February 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मौसम बदल रहा है। सोमवार को सुबह कोहरा रहा और तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं लेकिन दोपहर में बादल छाने की वजह से तापमान अधिक हो गया। सुबह लग रहा था कि तेज ठंड रहेगी लेकिन दोपहर होते होते तापमान बढ़ने लगा। रविवार को पारा 27.9 डिग्री था जो बादलों की वजह से सोमवार को 28.4 डिग्री पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


तेज ठंडी हवाएं हुईं बेअसर
मप्र में कई जगह ओले और बारिश के बीच इंदौर में भी रविवार रात से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं थी। सोमवार को तापमान गिरने का अंदेशा था लेकिन बादलों की वजह से ठंडक बढ़ नहीं सकी। अभी 12 किमी की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं शहर में चल रही हैं। मंगलवार को भी धूप नहीं निकली और सुबह कोहरे और बादलों ने स्वागत किया। 9 बजे तक धूप निकलना शुरू हुई और आसमान साफ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें