सार
बादल छाने की वजह से सोमवार की रात को गर्मी का एहसास हुआ। रात का तापमान भी 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था, लेकिन जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। लेकिन मंगलवार को बदले बूंंदाबांदी और काले बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
इंदौर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह धुप नहीं खिली और बादल भी कुछ जगह बरसे। मध्य हिस्से में तो हल्की बूंदा-बांदी हुई, लेकिन बायपास और राऊ क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इससे उस क्षेत्र में होने वाले वैवाहिक आयोजनों में भी खलल पड़ गया।
बादल छाने की वजह से सोमवार की रात को गर्मी का एहसास हुआ। रात का तापमान भी 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था, लेकिन जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, लेकिन मंगलवार को बदले बूंंदाबांदी और काले बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सूर्य देवता दिनभर बादलों को ओट में छुपे रहे और ठंडक महसूस हुुई। सुबह दस बजे तक हल्की धुंध भी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले १६ दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कुछ इलाकों में मावठा भी गिर सकता है। इंदौर, उज्जैन और देवास के इलाकों में भी बारिश हुई है।
रात को सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था तापमान
मंगलवार सुबह भले ही धूप निकलने की वजह से हल्की ठंडक फिजाओं में घुल गई,लेकिन रात का तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था। छह दिसबंर को भी रात का तापमान सामान्य से चार डिर्गी अधिक था, लेकिन उसके बाद लगातार इजाफा होता रहा। ऐसा अरब सागर के उपर बने चक्रवात की वजह से हो रहा है।
वहां से नमी आने की वजह से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बादल दिखाई दे रहे है। २० दिसंबर तक बादल छंटने के बाद तापमान गिरेगा। मावठा गिरने की वजह से दिन में ठंडक बढ़ गई है। बादलों के कारण सूरज की तपिश भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के कारण अगले दो दिन दिनों तक मौसम मेें उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।