फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मप्र में भीषण गर्मी से कई जिले परेशान, 20 जून तक अच्छी बारिश की संभावना

Mon, 17 Jun 2024 09:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP Weather मध्य प्रदेश में इस समय मौसम का अंदाज अलग ही नजर आ रहा है। मानसून के इंतजार में बैठे कई जिलों में अभी भी लू चल रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि कुछ इलाकों में प्री मानूसन की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मानसून की बारिश प्रदेश को तरबतर कर देगा। 
विज्ञापन
MP Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में मानसून Monsoon के प्रवेश की गति धीमी है। अमूमन 15 जून को आने वाला मानसून अभी भी प्रदेश से दूर है। संभावना जताई है कि अब प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास दस्तक देगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी तक आकर मानसून ठहर गया है। मौसम Weather अभी गर्मी और उमस का ही बना रहेगा। मानसून लेट होने की वजह से कई जिले भीषण गर्मी से परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कल इंदौर, भोपाल, रतलाम, जबलपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे कई जिलों में राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे कम और सबसे ज्यादा तापमान
चित्रकूट, पृथ्वीपुर, ग्वालियर का तापमान 45 डिग्री के ऊपर चल रहा है और सतना, छतरपुर, खजुराहो, सिंगरौली भी 44 के पार चल रहे हैं। सबसे अधिक तापमान चित्रकूट में 46.5 और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। 

प्रदेश में 15 जून के आसपास ही आता है मानसून
प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्यतः 15 जून ही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब यह 19 से 20 जून तक मप्र में आ सकता है। इस बार इसका प्रवेश बालाघाट, डिंडोरी से होगा। मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। जल्द ही मानसून पूरे वेग के साथ प्रदेश में दस्तक देगा। 
विज्ञापन


सोमवार को कुछ जिलों में बारिश, दो की मौत, दो गंभीर
सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई। भोपाल में सोमवार तड़के तेज हवा चली और हल्की बारिश हुई। रायसेन और छतरपुर में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। गैरतगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति जीवनगिरी गोस्वामी (54) की मौत हो गई। वह बीना नदी डैम पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। वहीं अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण बृजमोहन कोल पिता गोविंद उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। वहीं अनिल कोल पिता मैकू कोल उम्र 25 वर्ष निवासी छीरहिटी थाना खैरहा एवं गोले कोल पिता कमल उम्र 35 वर्ष निवासी जलसार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है।

कल के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कई जिलों में चेतावनी जारी की है। शिवपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, निवाड़ी में बारिश, ओले गिरने की संभावना है। रीवा, मऊगंज, छतरपुर, सतना, टीकमगढ़ और मैहर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन

इन जिलों में सर्वाधिक तापमान (डिग्री में)
चित्रकूट - 46.5
पृथ्वीपुर - 45.7
ग्वालियर - 45.1
सतना - 44.9
छतरपुर - 44.8
खजुराहो - 44.4
सिंगरौली - 44.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें