टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा ने वकील राहुल पेठे के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसमें कहा गया था कि वैशाली की आत्महत्या से दिशा को कोई लेना देना नहीं है। सुसाइड नोट में भी दिशा के बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं लिखा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद जमानत आवेदन स्वीकार कर लिया।
आपको बता दें कि कई टीवी सीरियलों में काम करने वाली टीवी अभिनेत्री वैशाली ने अपने घर में पिछले माह 15 अक्टूबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर वैशाली ठक्कर के दोस्त राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है।
इसके बाद से राहुल अपनी पत्नी के साथ फरार था। तब वैशाली के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि राहुल की पत्नी भी वैशाली को मानसिक प्रताड़ना देती थी। वैशाली दूसरी जगह शादी करना चाहती थी, लेकिन राहुल और दिशा रिश्ते तुड़वा देते थे। पुलिस ने 19 अक्टूबर को राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह जेल में है। राहुल की पत्नी दिशा नवलानी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन अब उसे अग्रिम जमानत मिल चुकी है।