इंदौर में ड्राइवर्स की हड़ताल Drivers Strike के दूसरे दिन भी पूरा शहर प्रभावित रहा। सुबह से ही पेट्रोल पंप Petrol Pump पर लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। इस बीच कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है और इसकी आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने आज सुबह मांगलिया पहुंच कर टैंकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैंकरों को निरंतर रूप से रवाना किया जाए। इस दौरान उन्होंने टैंकर चालकों से भी चर्चा की।
एआईसीटीएसएल बसें Aictsl Bus आज भी बंद
हड़ताल Hadtal की वजह से एआईसीटीएसएल की बसें आज भी बंद हैं। इंदौर से भोपाल और अन्य शहरों की तरफ जाने वाली बसों का संचालन बंद रखा गया है। आईबस और सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें भी कई रूट की बसें अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। पीआरओ माला सिंह ठाकुर ने बताया कि इंदौर से बाहर के जिलों में आने जाने वाली एआईसीटीएसएल की बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। जल्द ही इसे शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुबह से हुए घटनाक्रम
1. कई स्कूलों में बस नहीं चलने की वजह से अवकाश रखा गया।
2. मंडियों में सब्जी की गाड़ियां नहीं आई। शहर की स्थानीय मंडियों में सब्जियों के भाव बढ़े।
3. पेट्रोल पंपों पर टैंकर पहुंच रहे हैं, तेल पर्याप्त पहुंचा दिया गया है, आपूर्ति नियमित हो रही है।
4. एआईसीटीएसएल भी भोपाल सहित 24 शहरों के लिए फिर से बस संचालन की तैयार कर रहा है, इसके लिए सभी ट्रैफिक रूट को क्रास चेक कराया जा रहा है।
5. सिटी बस और आईबस चुनिंदा जगह शुरू हुई है, इन्हें भी धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।
6. यह इश्यू अब आठ राज्यों तक फैल गया है, ऐसे में यह कहना कि कब स्थिति कंट्रोल में होगी मुश्किल है, किराना, फार्मा जैसी जरूरी सामग्रियों की सप्लाय पर सभी का ध्यान है।
7. उधर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ऑल इंडिया लेवल पर दोपहर में वर्चुअल बैठक है, इसमें वह तय करेंगे कि ड्राइवरों के समर्थन और हिट एंड रन एक्ट के विरोध में किस तरह आगे आंदोलन की राह पकड़ना है।