फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर को बेहतर बनाने के लिए एक मंच पर जुटे नागरिक, नशे और ट्रैफिक जाम को बताया सबसे बड़ी समस्या

Mon, 27 Nov 2023 02:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर हेल्प सर्विस के मंच पर इकट्ठा हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक, शहर की समस्याओं पर किया जनसंवाद
 
विज्ञापन
इंदौर हेल्प सर्विस के मंच पर शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर Indore को बेहतर बनाने के लिए शहर के नागरिक भी हर स्तर पर प्रयास करते हैं। बात चाहे स्वच्छता की हो या फिर ट्रैफिक जाम, प्रकृति संरक्षण या अन्य विषय। हर क्षेत्र में शहर के नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इन सबके बीच कई एेसी समस्याएं हैं जिन पर पुलिस, प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ बस्ती फाउंडेशन Basti Foundation के मंच इंदौर हेल्प सर्विस Indore Help Service ने जनसंवाद का आयोजन किया। गांधी हाल स्थित अभिनवकला समाज के सभागृह में आयोजित इस जनसंवाद में शहर के अधिकांश क्षेत्रों से आए लोगों ने नशे और ट्रैफिक जाम को बड़ी समस्या बताया। यह भी बताया कि जागरूकता और जनभागीदारी से ही इन समस्याओं का हल संभव है। 
विज्ञापन


हर वर्ग ने की भागीदारी
कार्य़क्रम में शहर के लगभग सभी प्रमुख वर्गों ने भागीदारी की। रिटायर्ड अधिकारी, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और शहर की संस्थाओं ने अपनी बात रखी। स्कूल, कालेज के स्टूडेंट्स से लेकर सीनियर सिटिजन भी इसमें शामिल हुए। 

जनसहयोग से भी बदलेगा शहर
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिक इस बात पर एकमत हुए कि शहर की समस्याओं को जनसहयोग से ही दूर किया जा सकता है। पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ जनता की जागरूक सहभागिता ही शहर को बेहतर बना सकती है। कार्यक्रम में आए शहरवासियों ने यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र, बस्तियों और कालोनियों में एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाकर शहर के विकास में योगदान देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें