पर्यूषण पर्व और गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर बुधवार को नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सभी मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 31 अगस्त को शहर की सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पर्यूषण पर्व और गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर बुधवार को नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सभी मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 31 अगस्त को शहर की सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी। जनमानस की भावना को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत निर्देशों का पालन किया जाना भी सुनिश्चित करें। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।