फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गुजरात से बिना जीएसटी बिल लिए इंदौर पहुंचे दो ट्रक, पुलिस ने पकड़कर जीएसटी विभाग के हवाले किए

Thu, 02 Jul 2026 09:25 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के परदेसीपुरा क्षेत्र में बिना वैध जीएसटी दस्तावेजों के गुजरात से आए दो ट्रकों को पुलिस ने जब्त किया। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर मामला जीएसटी विभाग को सौंपा गया। विभाग कर चोरी और अन्य अनियमितताओं के एंगल से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
इंदौर पुलिस ने पकड़े ट्रक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में बिना वैध जीएसटी दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में माल लाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त कर जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया है। अब विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, परदेसीपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात के सूरत से आए दो ट्रक थाना क्षेत्र स्थित एक किराना दुकान पर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य सामान लेकर पहुंचे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि माल के साथ जीएसटी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- पुलिस का अनोखा मिशन: अब शातिर अपराधी नहीं, 'लड्डू गोपाल' की तलाश करेगी SIT; पूरा मामला कर देगा हैरान
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परदेसीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों से माल से संबंधित जीएसटी बिल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। हालांकि चालकों द्वारा जो दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, वे अधूरे पाए गए और उनमें कई आवश्यक जानकारियां भी नहीं थीं। दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने पर पुलिस को कर चोरी की आशंका हुई।

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जीएसटी विभाग को दी। सूचना मिलने पर जीएसटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि माल, दस्तावेजों और संबंधित कारोबारी की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रक पहले भी कई बार इसी दुकान पर सामान पहुंचा चुके हैं। हालांकि इस बार पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि पूर्व में आए माल का परिवहन नियमानुसार हुआ था या नहीं।
विज्ञापन


फिलहाल जीएसटी विभाग दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला केवल दस्तावेजी कमी का है या फिर इसमें कर चोरी अथवा किसी संगठित अनियमितता का मामला भी शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें