फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:डीएनए से हुई इंदौर के यात्रियों की पहचान, सुबह दौसा से इंदौर आएंगे दोनों शव

Thu, 02 Jul 2026 08:34 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजस्थान के दौसा में हुए भीषण बस हादसे में जान गंवाने वाली इंदौर की भूमि और निर्मला गुप्ता के शव डीएनए जांच के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों के शव पूरी तरह जल जाने के कारण पहचान डीएनए सैंपल से की गई।
विज्ञापन
भूमि और निर्मला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में हुए बस हादसे में मृत इंदौर की भूमि और निर्मला के शव दौसा प्रशासन ने उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों के शव बस हादसे में पूरी तरह जल चुके थे। इस कारण शवों की पहचान के लिए परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर जांच की गई। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शवों को लेकर रात में दौसा से रवाना हो गए। सुबह इंदौर पहुंचने के बाद दोनों की शव यात्रा निकलेगी।

विज्ञापन

 

इंदौर के मेघदूत नगर में रहने वाली भूमि के पिता बुधवार को इंदौर से रवाना हुए थे। शाम को उनका डीएनए सैंपल लिया गया और पहचान की पुष्टि होने के बाद भूमि का शव उन्हें सौंप दिया गया। भूमि अपनी सहेलियों दिशा और लिसा के साथ घूमने गई थी। हादसे में दोनों घायल हुई हैं, लेकिन उनके परिजन उन्हें दौसा से इंदौर ले आए। अब उनका इलाज इंदौर में ही होगा।
 

इंदौर की निर्मला गुप्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को रीजनल पार्क मुक्तिधाम में होगा। हादसे के बाद ग्वालियर निवासी उनकी बेटी और दामाद दौसा चले गए थे, जबकि उत्तर प्रदेश में उनकी एक बेटी डिप्टी कलेक्टर है। वह इंदौर आ गई थी।

विज्ञापन


निर्मला के पति चंदू गुप्ता को भी चोटें आई हैं, लेकिन वे बस से सुरक्षित बाहर निकल गए थे। निर्मला का पैर बस में फंस गया था, जिससे वह बाहर नहीं निकल पा रही थीं। चंदू गुप्ता की हालत अब ठीक है। वे भी शुक्रवार को इंदौर आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें