फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:विमान में यात्री को खून की उल्टी, इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई, फिर भी नहीं बची यात्री की जान

Sat, 14 Jan 2023 08:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर विमानतल पर एक विमान की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान मदुरै से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। एक यात्री की तबीयत विमान में खराब हो गई थी, हालांकि यात्री की जान नहीं बच पाई। 
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदुरै से दिल्ली जा रहे विमान में एक यात्री की तबीयत खराब होने से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर विमानतल पर कराई गई। यात्री को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। विमान अन्य यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गया। मृत व्यक्ति का शव रविवार को दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा निवासी अतुल गुप्ता अपने बेटे शशांक के साथ रामेश्वरम घुमने गए थे। शनिवार को उन्होंने घर लौटने के लिए मदुरै से दिल्ली की फ्लाइट में यात्रा की। अतुल की रामेश्वरम में ही तबीयत खराब थी। उन्हे फुड पाइजेनिंग हो गई थी। विमान ने मदुरै से शनिवार दोपहर 2.55 बजे उड़ान भरी,लेकिन विमान में अतुल को खून की उल्टी हो गई।

इंदौर एयरपोर्ट पर तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना विमान के पायलेट ने दी। विमान इंदौर विमानतल पर उतरा और यात्री को एरोड्रम क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री को हार्ट से जुड़ी बीमारी भी थी।

इमरजेंसी लैडिंग के बाद थोड़ी देर विमान इंदौर विमानतल पर रुका और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। शव को फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। रविवार को पार्थिव देह दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें