फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: युवती और उसके दोस्तों ने बाइक से पीछा कर कार सवार छात्र की चाकू मारकर कर दी हत्या

Wed, 26 Jul 2023 11:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सीहोर से इंदौर पढ़ाई के लिए आया मोनू बीटेक कर रहा था। वह साकेत नगर के अपार्टमेंट मेें रहता है। वह मंगलवार देर रात अपने दोस्त टीटू, विशाल और रचित के साथ एलआईजी क्षेत्र के चायसुट्टा बार में गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार देर रात कार सवार एक छात्र की चार आरोपियों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या में एक युवती व उसके दोस्त शामिल हैं। छात्र का चायसुट्टा बार पर आरोपियों से विवाद हुआ था। इसके बाद युवकों और युवती ने बाइक से कार का पीछा किया और उसमें सवार छात्र मोनू उर्फ प्रभास पवार की हत्या कर दी।

विज्ञापन


सीहोर से इंदौर पढ़ाई के लिए आया था मोनू मृत छात्र मोनू पवार बीटेक कर रहा था। वह मूल रूप से सीहोर का रहने वाला था और  फिलहाल साकेत नगर के एक अपार्टमेंट में रहता था। वह मंगलवार देर रात अपने दोस्त टीटू, विशाल और रचित के साथ एलआईजी क्षेत्र के चाय सुट्टा बार में गया था। इंदौर में नाइट कल्चर की इजाजत के बाद बीआरटीएस के दोनों तरफ के संस्थान रातभर खुले रहते हैं। वहां उसका विवाद आरोपियों से हुआ था।

आरोपियों के साथ आई युवती जनता काॅलोनी निवासी तान्या का एक ब्वॉयफ्रेंड मोनू के साथ कार में सवार था। चाय पीने के बाद दोस्तों ने महाकाल मंदिर जाने की योजना बनाई थी। विजय नगर क्षेत्र में मैरिएट होटल के सामने तान्या व उसके साथ आए तीन युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोका और कार में सवार रचित पर हमला किया। वह बच गया तो विंडो सीट पर बैठे मोनू पर वार किया। चाकू उसके दिल के करीब लगा, जो जानलेवा साबित हुआ। दोस्त उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहां ज्यादा खून बहने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें