फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दंपती ने जहर खाने का लाइव वीडियो बनाया, पत्नी की मौत, पति गंभीर, अपर कलेक्टर का लिया नाम

Wed, 21 Jun 2023 02:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पारिवारिक विवाद में दंपती ने जहर खाया, बोले- दो बेटियां होने पर प्रताड़ित करते थे परिजन, कलेक्टर जनसुनवाई में सुसाइड की धमकी देकर खा लिया जहर
 
विज्ञापन
हेमंत ढोलिया (35) और उसकी पत्नी पूजा (30) - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदन नगर में रहने वाले हेमंत ढोलिया (35) और उसकी पत्नी पूजा (30) ने जहर खा लिया। कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में दोनों ने सुसाइड करने की धमकी दी और इसके बाद जहर खा लिया। दोनों ने इसका लाइव वीडियो भी बनाया। पत्नी की मौत हो गई है और पति एमवाय अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले दोनों जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपर कलेक्टर राजेश राठौर के सामने सुसाइड करने की बात कही थी। दोनों की दो बेटियां हैं जिन्हें नाना-नानी अपने साथ ले गए। घटना द्वारकापुरी क्षेत्र में मंगलवार शाम की है।
विज्ञापन


क्या कहा वीडियो में
वीडियो में हेमंत कह रहा है- सुसाइड कर रहे हैं हम दोनों (पत्नी की ओर कैमरा दिखाते हुए)। ये दवा हम खा रहे हैं (एक पाउच दिखाते हुए)। मेरे मां-बाप और मेरे भाई ने हमें बहुत परेशान कर रखा है। हमारी दो बेटियां होने के बावजूद कहते हैं कि इस घर से निकलो। क्या दो लड़कियों के बाद पत्नी का ऑपरेशन करा देना गुनाह है? इसलिए हम मर रहे हैं, सुसाइड कर रहे हैं (हेमंत-पूजा दोनों कहते हैं)। इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा देना। आज हम कलेक्टर ऑफिस गए थे। वहां अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने हमें डरा-चमकाकर कहा तुम बाहर निकलो, आगे की कार्रवाई मैं करता हूं। इसलिए वहां से घर आकर हम सुसाइड कर रहे हैं। ये मेरी पत्नी है। (हेमंत ने जहरीली दवा का पाउच खोला और गिलास में डाल दिया। इसी दौरान एक फोन भी आया पर उसे दोनों ने रिसीव नहीं किया।) दूसरे वीडियो में हेमंत कह रहा है - मां-बाप और भाई को कड़ी सजा देना। क्या दो बेटियां होना गुनाह है, यदि है तो सभी मां-बाप को इसी तरह सुसाइड कर लेना चाहिए।मेरे मां-बाप और मेरे भाई ने हमें बहुत परेशान कर रखा है। दो बेटियां होना गुनाह है क्या? अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने हमें डरा-धमकाकर कहा तुम बाहर निकलो।

संपत्ति बंटवारे पर हो रहा था विवाद
परिवार के लोगों के मुताबिक हेमंत और जितेश एक ही घर में ऊपर-नीचे रहते हैं। यह घर उनके पिता ने बनाया था। इसमें जितेश पार्टीशन करना चाहता था। हेमंत इस बात को लेकर राजी नहीं था। इस मामले में हेमंत ने जनसुनवाई में शिकायत की थी। मंगलवार को जितेश के परिवार को जनसुनवाई में बुलाया गया था। अपर कलेक्टर ने आपसी सहमति से मामले को निपटाने की बात कही थी, लेकिन हेमंत की पत्नी पूजा ने धमकी दी कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो जहर खा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें