फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ट्रांसपोर्टर की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते किया था हमला

Sat, 08 Apr 2023 08:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी आदतन शातिर बदमाश हैं, इनके विरुद्ध पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक अपराध, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं वाहन किए जप्त 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हुए ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना जूनी इंदौर पर फरियादी नितिन शर्मा पिता स्वर्गीय प्रशांत शर्मा निवासी ने रिपार्ट की थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरापियों शाहरुख, मोहसीन, पंकज, राहुल टुण्डा ने साथियों के साथ मिलकर मेरे भाई सचिन शर्मा पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर हत्या करने का प्रयास किया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जूनी इंदौर पर अपराध धारा 307, 147, 148, 149 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सचिन शर्मा की मृत्यु के बाद प्रकरण में धारा 302 भादवि का बढ़ाई गई। पुलिस ने पंकज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब शाहरुख, मोहसीन और राहुल को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने घटनास्थल के साथ इंदौर शहर के आसपास विभिन्न स्थानों पर करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों के फरार होने वाले मार्गों का पता किया। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को आरोपियों के दिल्ली में होने का पता लगा, जिस पर से एक पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई। बाद मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी दिल्ली से ट्रेन मार्ग के रास्ते रतलाम से होकर बदनावर होते हुए उज्जैन जाने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम बदनावर रवाना की गई, जहां आगर उज्जैन रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास आरोपी शाहरूख, अल्फेज कुरैशी और राहुल उर्फ टुण्डा को धर दबोचा। पुलिस ने एक आरोपी पंकज को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से अन्य फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें