फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इंदौर में सुबह गर्मी ने कराया एहसास, शाम को अचानक बरसे बादल

Sat, 08 Apr 2023 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अाने वाले दो चार दिनों तक मौसम में इसी तरह का बदलाव नजर अाएगा।

विज्ञापन
इंदौर में बादल छाए और बारिश हो गई। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल मेें एक बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। इंदौर मेें सुबह चढ़ते पारे ने शहरवासियों को गर्मी का अहसास कराया तो दोपहर बाद बादल मंडराने लगे और शाम को बारिश ने ठंडक का अहसास कराया।

विज्ञापन


शहर में दो दिन से बादल छा रहे है। शुक्रवार को भी कुछ इलाकों मेें हल्की बूंदा-बांदी हुई। वहीं शनिवार शाम को 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और फिर अचानक बारिश की मोटी-मोटी बूंदे बरसने लगी। इस कारण थोड़ी देर केे लिए ठंडक छा गई,लेकिन फिर उमस अौर गर्मी के कार पंखे-कूलर के स्वीच आन करना पड़े।

शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री था, सामान्य से दो डिग्री कम था,जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल एक द्रोणिका मध्य मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक विदर्भ और कर्नाटक होते हुए जा रही है। इसके अलावा मध्य राजस्थान पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है।

इसके असर के कारण अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो चार दिनों तक मौसम में इसी तरह का बदलाव नजर आएगा। 15 अप्रैल के बाद तापमान बढ़ेगा और फिर गर्मी के तेवर तेज हो जाएंगे। उधर मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण वायरल और मौसमी बीमारियां भी लोगों को परेशान कर रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें