फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ओमेक्स सिटी में चोरों से रहवासी परेशान, एक सप्ताह में तीन घरों के ताले टूटे, पहरा देने को मजबूर लोग

Thu, 27 Oct 2022 09:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ओमेक्स सिटी की वाइब्रेंट ग्रीन में लोग लगातार हो रही चोरियों से परेशान हैं। एक साल में चोर 15 घरों का ताला तोड़ चुके हैं। मजबूरी में अब रहवासी खुद रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कैमरे को देखकर मुंह चिढ़ाता चोर, चोरी का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमेक्स सिटी की वाइब्रेंट ग्रीन में लगातार चोरियों से रहवासी परेशान हैं। पिछले सप्ताह तीन घरों में चोरियां हो गई। रहवासियों ने कैमरे लगा रखे हैं, लेकिन चोर कैमरों में मुंह चिढ़ा कर चले जाते हैं। रहवासी अब रात को पहरा देते हैं। दो दिन पहले दो चोरों के पीछे रहवासी भागे, लेकिन वे चोरी का सामान छोड़कर खेतों में भाग गए। चोर खेतों में अपनी बाइक भी छोड़ गए, जो कही और से चोरी की थी।
विज्ञापन


चोर दीपावली की रात शैलेंद्र भाटी के यहां चोरी करने गए। परिवार दीपावली मनाने बाहर गांव गया हुआ था। सुबह पांच बजे जब भाटी का गेट खुला दिखा तो गली में रहने वाले अरविंद दुबे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। अरविंद मांगलिया थाने के पुलिस जवान हैं। वर्दी देख दो चोर चोरी की गई एलसीडी छोड़कर भाग खड़े हुए। अरविंद ने दूसरे रहवासियों को फोन लगाकर जगाया और पांच रहवासियों ने चोरों का पीछा किया। रहवासियों को पीछे आता देख दोनों चोर अपनी बाइक, सोने के जेवर, लैपटॉप, नगदी खेत में छोड़कर भाग गए। बाद में रहवासियों ने पुलिस थाने में सूचना दी, हालांकि चोरों का पता नहीं चल पाया। रहवासी प्रशांत सिसौदिया ने बताया कि सालभर में 15 से ज्यादा चोरियां हो गई। आज तक एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। कई बार चोरों के फुटेज भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें