फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बाधा दूर करने के चक्कर में तांत्रिक ने रख दिया युवती की जीभ पर कपूर, जीभ झुलसी

सार

तांत्रिक ने युवती के मुंह पर मुक्के मारे तो उसका दांत टूट गया।  युवती चीखने लगी तो भाई ने दरवाजा खोला, लेकिन तांत्रिक ने दोनो को कमरे के भीतर आने से रोक दिया और युवती की जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया। 
विज्ञापन
बाधा दूर करने के नाम पर युवती को प्रताड़ना दी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मे अंधविश्वास के चक्कर में एक युवती का हाथ और जीभ झुलस गई। युवती बाणगंगा क्षेत्र में रहती है और मानसिक तौर पर परेशान थी। बाधा दूर करने के नाम पर युवती को उसका भाई और मां एक तांत्रिक के पास ले गए थे। तांत्रिक ने उसकी जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया। उसके हाथ पर भी जले के निशान है।

विज्ञापन


बाधा दूर करने के नाम पर युवती के साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान उसका एक दांत भी टूट गया। इस घटना के बाद तांत्रिक तो भाग गया। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसके पास ले जाने वाले युवती के भाई और मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भागीरथ पुरा में आरोपी गुरमीत उर्फ सोनू के पास 22 साल की युवती को उसका भाई और मां लेकर पहुंचे थे। आरोपी गुरमीत ने कहा कि युवती की बाधा दूर करने के लिए तंत्र किया करना होगी। इसके बाद उसने युवती के परिजनों को कमरे से बाहर कर दिया और दरवाजा लगा दिया।

तांत्रिक ने युवती के मुंह पर मुक्के मारे तो उसका दांत टूट गया। युवती चीखने लगी तो भाई ने दरवाजा खोला, लेकिन तांत्रिक ने दोनो को कमरे के भीतर आने से रोक दिया और युवती की जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया। उसकी जीभ और हाथ झुलस गए और युवती बेहोश होने लगी।

विज्ञापन


उसकी यह हालात देख भाई और मां भी डर गए। तांत्रिक गुरमीत भाग खड़ा हुआ इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामले में पुलिस ने तांत्रिक सहित युवती की मां और भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। तांत्रिक को पुलिस खोज रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें