फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के स्कूल में मिड-डे मील के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 35 अस्पताल पहुंचे

Sat, 22 Aug 2026 07:48 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सांवेर क्षेत्र के सहाना गांव के सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग की आशंका में करीब 35 बच्चों को अस्पताल लाया गया। अधिकांश बच्चों की हालत सामान्य है, जबकि स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सांवेर क्षेत्र के सहाना गांव स्थित माध्यमिक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के चलते करीब 35 बच्चों को जांच और उपचार के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और विशेषज्ञ डॉक्टर भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में रोजाना की तरह बच्चों को मध्याह्न भोजन में कढ़ी-चावल परोसे गए थे। भोजन करने के कुछ देर बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ बच्चों ने उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। बीमार बच्चों को उपचार के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल में मौजूद अन्य बच्चों को भी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों की जांच की और करीब 35 बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। जांच और उपचार के बाद अधिकांश बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: जमीन सौदे के मामले में फंसीं पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, भोपाल ट्रेनिंग सेंटर से हुईं फरार; एफआईआर दर्ज

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया गया। फिलहाल किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। एक-दो बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उनका उपचार जारी है।

फिलहाल बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भोजन के नमूने और अन्य तथ्यों की जांच कर सकती है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि बच्चों की तबीयत भोजन के कारण बिगड़ी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

घटना के बाद स्कूल में भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में बच्चों का उपचार किया जा रहा है। राहत की बात है कि अब तक किसी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है और अधिकांश बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन की जांच के बाद ही बच्चों के बीमार होने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें