इंदौर के जुनी इंदौर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने क्षेत्र में ही रहने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। छात्र पीएससी की तैयारी कर रहा है और इंदौर रहकर पढ़ाई करता है। उसने युवती को रोका और जबरदस्ती गाड़ी पर बिठाया और शहर से बाहर ले जाने लगा। इसका युवती ने विरोध किया तो छात्र ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस घटना की जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने युवती के साथ जूनी इंदौर थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
महू गांव में रहता है आरोपी
युवती पालदा क्षेत्र में रहती है।वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। आरोपी अमित चौहान महू गांव का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन भी थाने पहुंचे और कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और छात्रा उसकी पूर्व परिचित है। युवक ने कोई छेड़छाड़ नहीं की।
ट्रक में छुपा कर मणीपुर से लाई दो करोड़ की अफीम
नारकोटिक्स विभाग में ट्रक में छुपाकर लाई जा रही 80 किलो अफीम जब्त की। अफीम मणीपुर से गुजरात पहुंचाई जा रही थी। इस बीच अफसरों ने सूचना मिलने पर ट्रक का इंदौर में पीछा किया और उसे पकड़ा। अफीम को छुपाने के लिए ट्रक के केबिन में खास जगह बनाई गई थी। ट्रक में दिखाने के लिए मक्का भरा गया था। पुलिस चालक से पूछताछ कर अफीम की खेंप भेजने वाले की जानकारी जुटा रही है।