फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: परीक्षा में नंबर कम आने से छात्र ने की सुसाइड, इकलौता बेटा था

Wed, 20 Mar 2024 10:15 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

परिजन ने पुलिस को बताया कि वह बीई का छात्र था और परीक्षा में कम नंबर आने के कारण तनाव में था
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र की है। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि स्वजन को शक है कि परीक्षा में कम नंबर आने के कारण वह तनाव में था। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सुसाइड लेटर नहीं मिला
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को 21 वर्षीय अक्ष सनोटिया ने अपने रूम में फांसी लगा ली। परिजन ने जैसे ही देखा तुरंत अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल के डाक्टर ने उसे एमवाय अस्पताल भेजा लेकिन यहां डाक्टर ने देखते ही कहा, अक्षत की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर राऊ विधानसभा के विधायक मधु वर्मा भी अस्पताल आ गए थे। वह इकलौता बेटा था। स्वजन और पुलिस ने अक्षत के रूम की तलाशी ली लेकिन सुसाइड लेटर या अन्य कुछ जरूरी सामान नहीं मिला। परिजन ने पुलिस को इतना बताया कि वह बीई का छात्र था। परीक्षा में कम नंबर आने के कारण थोड़ा तनाव में था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें