फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 9वीं की परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने पर छात्रा ने सुसाइड किया

Thu, 27 Apr 2023 02:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

छात्रा याशिका पुत्री दिनेश करेना (15) को परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई थी। इससे वह डिप्रेशन में चली गई। उसने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र करते हुए माता-पिता से माफी मांगी है।
विज्ञापन
छात्रा ने सुसाइड किया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं 9th में पास नहीं हो पाई। मुझे पता है कि किसी लायक नहीं हूं। मम्मी मैं ना पढ़ने में अच्छी हूं, ना काम में। आप सच कहती थीं। सॉरी मम्मी आप मेरे पीछे, पापा के साथ रहते थे और मैं पास नहीं हो पाई। जब मुझे सप्लीमेंट्री आई तभी मैंने सोच लिया था कि मैं मर जाउंगी। मैंने बहुत कोशिश की लेकिन अब मैं जी नहीं पाउंगी। बाय मम्मी ध्यान रखना अपना...
विज्ञापन


सुसाइड नोट में यह बातें लिखकर नौवीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला इंदौर के परदेशीपुरा के सर्वहारा नगर का है। छात्रा याशिका पुत्री दिनेश करेना (15) को परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई थी। इससे वह डिप्रेशन में चली गई। उसने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र करते हुए माता-पिता से माफी मांगी है। उसने यह भी खुलासा किया है कि उसने इससे पहले भी कुछ गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन तब गोलियों का असर नहीं हुआ था। घटना के वक्त घर में माता-पिता नहीं थे।

कुछ दिन पहले ही माता पिता के पास आई थी
याशिका खरगोन जिले के बड़वाह में दादी के पास रहकर केन्द्रीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। छुटि्टयों के चलते वह कुछ दिन पहले ही इंदौर ही माता-पिता के पास रहने आई हुई थी। बुधवार को पिता काम पर गए थे। वहीं मां भी बाहर थी। इसी दौरान याशिका ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक सबसे पहले छोटे भाई ऋषि ने याशिका को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें