फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने भोपाल में रोकी थी ट्रेन, पुलिस ने झाबुआ से किया गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 03:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गिरफ्तारी को लेकर विक्रांत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जिंदगी गुजारकर देश को आजादी दिलाई है। जेल जाने से हम नहीं डरते है। भाजपा सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है। जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन
गिरफ्तार विक्रांत भूरिया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल जीआरपी पुलिस गिरफ्तार करने रविवार को झाबुआ पहुंची। विक्रांत ने शुक्रवार को भोपाल में ट्रेन रोकी थी। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने का विरोध कर रहे थे। जब पुलिस झाबुआ पहुंची तो भूरिया के समर्थकों ने वाहन को घेर लिया। पुुलिस अफसरों ने कहा कि भोपाल में विक्रांत भूरिया, अखिलेश सोमवंशी सहित १५ कार्यकर्ताओं के खिलाफ भादंवि की धारा१४३, रेलवे एक्ट की धारा १४५ के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी को लेकर विक्रांत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जिंदगी गुजारकर देश को आजादी दिलाई है। जेल जाने से हम नहीं डरते है। भाजपा सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है। जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। राहुल गांधी और हमारी लड़ाई देश के लिए जारी रहेगी। उधर भूरिया को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता चंदन नगर, बायपास पर एकत्र हो गए।

यह है मामला
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल के कमलापति स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर जबलपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन रोकी थी। हंगामे के कारण १५ मिनट तक ट्रेन रुकी रही। विक्रांत भूरिया के साथ कार्यकर्ता झंडे लेकर इंचन पर चढ़ गए और नारेबाजी थी। बाद में मौके पर पुलिस ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं को हटाया और ट्रेन को रवाना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें